Tuesday, February 17, 2026

कितना था तंज उसके हर उठते सवाल में

◆◆

कितना था तंज उसके हर उठते सवाल में,
कुछ वो भी मुझसे तंग था कुछ मैं भी हाल में ।

चाहा जिसे वो शख्स था, मेरे ही ख्याल का,
वैसा नहीं था लुत्फ किसी के जमाल में ।

कैसे भी रंग दे दिल को, मुहब्बत के रंग से,
उम्रें गुजार दूँगा मैं फिर, देख भाल में।

नफरत मिटा सका न मैं, उसके मिजाज से
वाहिद मैं जी रहा हूँ उसी के मलाल में ।

कितना अलग था शख़्स वो, कितना था खुश-नशीं,
लेकिन मिला न कोई मुझे, उसकी मिसाल में ।

◆◆◆


➖➖➖➖➖
मुज़ारे मुसम्मन अख़रब मकफ़ूफ़ महज़ूफ़
221 2121 1221 212

4 comments:

  1. https://boltighazlein.blogspot.com/2026/02/blog-post.html

    ReplyDelete
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में गुरुवार 19 फरवरी, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर सृजन

    ReplyDelete