Friday, June 12, 2015

*वो शख्स इस तरह मुझे बदनाम कर गया



...

वो शख्स इस तरह मुझे बदनाम कर गया,
दिल में छुपे वो राज़ सर-ए-आम कर गया ।

दिलचस्प बात ये कि उसे इल्म ही नहीं,
नादानियों में हवस मिरे नाम  कर गया ।

रुक्सत हुआ तो दिल में लिए बोझ था बहुत,
वो जाते-जाते दोस्ती नीलाम कर गया ।

नफरत नहीं मुझे मगर आँखों मेंहै नमी,
वो शख्स इस तरह मुझे बे-दाम कर गया ।

रुतबे पे अपने मुझको था क्या-क्या गुमाँ मगर,
इक पल में सारे शहर में तमाम कर गया

हर्ष महाजन

221 2121 1221 212

*एक तरही गजल दिए गये मिसरे पर

Monday, June 1, 2015

मुझसे रुठोगे अगर तुम तो किधर मैं जाऊंगा





...
.
मुझसे रुठोगे अगर तुम तो किधर मैं जाऊँगा,
मैं हूँ आईना जो टूटा तो बिखर मैं जाऊँगा |

.
कुछ ख़लिश होगी तुझे ये राह बदलेगा अगर,
दिल में चाहत तो रहेगी अब जिधर मैं जाऊँगा |
.
लोग कहते हैं नशा ग़म को भुला देता अबस,
जो भी मयख़ाना मिलेगा फिर उधर मैं जाऊँगा |

.
रौशनी देकर शमा ख़ुद को जला देती मगर ,
यूँ वफ़ा सबसे निभाओ तो सिहर मैं जाऊँगा |

.
मैंने वादा था किया तुमसे दिलो जाँ बनके यूँ,
तुम भी दे दो गर जिगर अपना निथर मैं जाऊँगा |



हर्ष महाजन 'हर्ष'



2122 2122 2122 22

Friday, May 29, 2015

उसको लफ्ज़ ए मुहब्बत सिखाता रहा



...


उसको लफ्ज़ ए मुहब्बत सिखाता रहा,
नज़्म वो लिखती ..धुन मैं बनाता रहा ।

उसकी तहरीरें दिल को..थीं चुबती रहीं,
मिसरा दर मिसरा मुझको रुलाता रहा ।

हम मुहब्बत में शायद.. रहे कम असर,
फिर भी दिल मैं.....उसी पे लुटात़ा रहा ।

मैंने सदियों कही....गम पे ग़ज़लें बहुत,
पर मैं नज्में उसी की........सुनाता रहा ।

रूठ कर जब वो दिल से हुई बे-दखल ,
जाने अफ़साने....जग क्या बनाता रहा ।

उम्र भर मैकदा से.............रहा दूर दूर,
अब मैं बज्मों में पीता..... पिलाता रहा ।

हर्ष महाजन

212-212-212-212

अपने होटों पे सदा हम तो दुआ रखते हैं



...

अपने होटों पे सदा.......हम तो दुआ रखते हैं,
बे-वफाओं से भी हम तो....अब वफ़ा रखते हैं |

है हुनर चुपके से धड़कन में.....उतर जाने का,
चाहे दुश्मन जो बहुत...दिल में सजा रखते हैं |

ज़िंदगी दी है खुदा ने....तो संग दी है अदा भी ,
पर उठे उंगली न नियत पर ये अना रखते हैं |

हम तो प्यासे बहुत...नदिया तलाश करते हैं,
गुज़रे लम्हों की.....फिजाओं में हवा रखते हैं |

थी दुआ उनकी चले जाएँ उनकी ज़िंद से सदा,
हो असर इतना दुआओं में....ये दुआ रखते हैं |


_______________
हर्ष महाजन

Wednesday, May 27, 2015

रुख अब हवा का बदलने लगा है

...
.
रुख अब हवा का बदलने लगा है,
तबसुम भी शोला उगलने लगा है |

.
जब से चला है पता साजिशों का,
दिल कातिलों का दहलने लगा है ।

.
कब तक भला क़ैद साँसे रहेंगी,
दिल वादियों का पिघलने लगा है ।

.
गुमराह कब तक रहेंगी दिशाएँ,
तेवर फलक भी बदलने लगा है ।

.
टिम-टिम सितारों तुम्हें छुपना होगा,
सूरज यहाँ अब निकलने लगा है ।

.
__________हर्ष महाजन

Thursday, May 14, 2015

मुझे नाज़ है तू नसीब है

...

मुझे नाज़ है तू नसीब है,
मेरी ज़िन्दगी के करीब है |

तुझे इतनी भी तो खबर नहीं,
मेरा इश्क तुझसे अजीब है |

मैं तो छोड़ दूं ये जहां अगर,
कोई ओर तेरा हबीब है |

तिरे गम से गर मैं जुदा हुआ,
न तू ये समझना नसीब है |

.
मेरा दिल बहुत है उदास अब, ,
ज्यूँ हो सर पे मेरे सलीब है |

हर्ष महाजन


122 122 1212

Tuesday, May 12, 2015

हो रहे जो हादसे ये बात कुछ तो ज़रूर है

...

हो रहे जो हादसे ये बात कुछ तो ज़रूर है,
आदमी जो आम है वो हर तरह बे-कसूर है |

कर रहे बदनामियाँ फिर बिन अदालत फैसला,
शख्स जिनपर हो सज़ा इस हादसे से दूर है |

बस्तियों में जल रहे हैं कागजों के वो मकां ,
दर्द अब जिसपे लिखा वो आदमी बे-कसूर है |

खो चुका वो अब भरोसा क्या खुदा औ नाखुदा
शख्स अब भी चुप खड़ा उसे हर सज़ा मंजूर है |

झूठ के पैबंद लगे हैं ‘हर्ष’ अब पोशाक पर
आदमी जिसपे लगें वो आदमी मशहूर है |

हर्ष महाजन